कृष्ण मध्यम मार्ग की बात करते हैं। चार प्रकार के लोगों को योग नहीं होता — बहुत खाने वाले को, बिल्कुल न खाने वाले को, बहुत सोने वाले को, और बिल्कुल न सोने वाले को। दोनों अतियाँ — अति भोग और अति तप — योग के लिए बाधा हैं।
यह बात बहुत व्यावहारिक है। शरीर को इतना कमज़ोर मत करो कि ध्यान बैठे भी न जाए। और इतना पुष्ट भी मत करो कि मन आलसी हो जाए। बीच का रास्ता — संतुलन — यही योग का आधार है।